रामपुर /आज अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मोहल्ले वासियों के साथ मोरी गेट नालापार अकबरी मस्जिद से लेकर वाल्मीकि बस्ती तक के ख़राब रास्ते को बनवाने की मांग लेकर सड़क पर बैठ गए, इस दौरान सड़क बनवाने की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, इस अवसर पर अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष बाबर अली ख़ाॅ ने कहा कि पूरे शहर का विकास हुआ लेकिन नाला पार अकबरी मस्जिद से लेकर वाल्मीकि बस्ती तक 30-40 हजार लोगों की आबादी का इलाका है, उसके बावजूद भी यह सड़क आज भी टूटी फूटी पड़ी है, जगह-जगह गड्ढे हैं, उन्होंने कहा कि अब तक यहां सैकड़ों एक्सीडेंट हुए हैं, सैकड़ों लोग गिरकर घायल हुए हैं, बाबर अली खान ने कहा कि इसी सड़क पर सीवर का एक बड़ा गड्ढा काफी समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है, उन्होंने कहा कि इस रास्ते से रोजाना लगभग 40-50 हजार लोगों का आवागमन रहता है, उन्होंने कहा कि हमारी नगर पालिका प्रशासन से मांग है कि जब पूरे शहर का विकास हो रहा है तो मुहल्ला नालापार भी शहर में ही आता है, मोहल्ला मोरी गेट अकबरी मस्जिद से लेकर वाल्मीकि बस्ती तक आखिर विकास क्यों नहीं होता, उन्होंने कहा कि इस सड़क को बने हुए कई बरस हो गए है, आज तक इसका कोई पुरसाने हाल नहीं है गहरे गहरे गड्ढे हैं इसमें, उन्होंने कहा कि हमारी मोहल्ले वासियों की ओर से अपील है कि इस सड़क के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए इस सड़क को भी जल्द से जल्द बनवाया जाए, इस अवसर पर अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सैयद विक्की मियां ने कहा कि जितने प्रदर्शन, शिकायतें और ज्ञापन इस रास्ते और इस रास्ते में सीवर के गड्ढे को लेकर दिए गए हैं, शायद शहर में किसी भी समस्या के बारे में अधिकारियों को इतना अवगत नहीं कराया गया होगा, लेकिन इसके बावजूद भी न जाने क्यों प्रशासन नाला पार मोरी गेट की सड़कों की बदतर हालत को सुधारने का नाम नहीं ले रहा है, इस अवसर पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मामून शाह खां भी मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि मोरी गेट से बापू मॉल तक की सड़क बनवाने की मांग को लेकर आज हम यहां बैठे हुए हैं, उन्होंने कहा कि लगभग 3 साल हो गए लेकिन इस रास्ते में हुए सीवर के गड्ढे को अभी तक नहीं पाटा गया है, मामून शाह खाँ ने कहा कि यहां से लेकर बापू मॉल तक सीवर के पाँच गड्ढे हैं, उन्होंने कहा कि इन गड्ढों की समस्या को लेकर कई बार सीवर लाइन के अधिकारियों को तो कई बार जल निगम के अधिकारियों को तो कई बार नगर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया है, तब जाकर कहीं अब कुछ काम शुरू हुआ है, उन्होंने कहा कि मैं जिला प्रशासन को धन्यवाद देना चाहता हूं, लेकिन हमारी मांग है कि बापू मॉल से लेकर मोरी गेट तक के रास्ते को बनवाया जाए, यहां पर काफी गड्ढे हैं इसकी वजह से लोगों को काफी घूमकर जाना पड़ता है, बीमारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है, उन्होंने कहा कि मेरा नगरपालिका के अधिकारियों से मोहल्ले वासियों की ओर से अनुरोध है कि इस रोड को जल्द से जल्द बनवाया जाए, इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर आमिर क़ुरैशी, वाजिद ख़ाॅ, सउद ख़ाॅ, अलतमश ख़ाॅ, नरायन दास,राम औतार सैनी,सज्जू ख़ाॅ,भगवान दास,समी ख़ाॅ, साहिल ख़ाॅ,साक़िब ख़ाॅ, आदि एवं समस्त मोहल्ले वासी मौजूद रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
