थाना सिविल लाइन पुलिस की तत्परता व तल्लीनता से पीड़ित को दिल से मिला सुकून
मुजफ्फरनगर। आज की इस दुनिया में जब इंसान कहीं भी मौका मिलने से बेईमानी करने से नहीं चूकता तो वहीं कुछ इमानदार लोग ऐसे भी हैं जो अपनी इमानदारी से समाज को जिंदा और बुलंद किए हुए हैं
ईमानदारी का एक जीता जागता उदाहरण उस समय देखने को मिला जब तहसील परिसर में बैठने वाले स्टांप विक्रेता नईम अहमद व उनके साथियों के स्टांप करीब दो लाख 70 हजार के मीनाक्षी चौराहे के आसपास कहीं रास्ते में गुम हो गए थे
इससे नई व उसके साथी बहुत परेशान और विचलित थें,उसको सूझ नहीं रहा था कि आखिर क्या करें
उसने इस बात की सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को भी दी तथा नईम ने फेसबुक व्हाट्सएप पर भी फैलाई
सोशल मीडिया के इस दौर में छोटी मोटी सूचनाओं का आपस में आदान-प्रदान इन्हीं माध्यम से होता है
जब इसकी सूचना निवासी कूटेसरा प्रधान के भतीजे इमरान त्यागी पुत्र मुर्तजा त्यागी व उसके भाई मोहसिन त्यागी पुत्र मुस्तफा त्यागी निवासी कूटेसरा थाना चरथावल को लगी
तो उन्होंने किसी माध्यम से पीड़ित नईम को यह खबर कराई कि उसके स्टांप रास्ते में उन्हें पड़े हुए मिल गए थे और उन्होंने मीनाक्षी चौक पर एक पान की दुकान पर सुरक्षित रख दिए थे
ताकि कोई मीनाक्षी चौक के आस पास ढूंढता हुआ आये तो वहां से प्राप्त कर लें
पीड़ित नईम को जैसे ही यह सूचना मिली कूटेसरा वालों ने पीड़ित नईम से संपर्क किया और फिर सभी ने थाना सिविल लाइन पुलिस को जानकारी देकर थाना प्रभारी डी के त्यागी से मिले
थाना प्रभारी डीके त्यागी ने तुरंत पूरी तत्परता और तल्लीनता के साथ स्टेडियम चौकी इंचार्ज जबर सिंह को मीनाक्षी चौक पर उक्त दुकान पर भेजा और वहां से सभी स्टॉम्प अपने पास लेकर चौकी पर आकर लिखा पढ़ी करके पीड़ित नईम व उसके साथियों को सोंपे
पीड़ित नईम व उनके साथियों ने कुटेसरा वाले युवकों का दिल से आभार धन्यवाद प्रकट किया तथा दिल से सैल्यूट भी किया
थाना सिविल लाइन पुलिस का तत्परता दिखाने पर थानाप्रभारी सिविल लाईन डी के त्यागी व चौकी इंचार्ज स्टेडियम जबर सिंह का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया तथा दिल से दुआ दी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
