नगरपालिका परिषद हापुड़ द्वारा रेलवे रोड पर बनाए गए रैन बसेरे में रह रहे गरीब लोगों को परेशान करते है दबंग युवक
नगरपालिका परिषद के अधिकारियों को नरेश कुमार भाटी ने समस्या से कराया अवगत,मौके पर पहुंचे मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार यादव
हापुड़। जनपद हापुड़ के रेलवे रोड पर नगरपालिका परिषद द्वारा गरीब लोगों के रहने व उन्हें ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरा शिविर लगाया गया है। जिसमे गरीब लोग ठंड से बचने के लिए नगरपालिका परिषद द्वारा लगाए गए रैन बसेरे में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। बुधवार की रात्रि को अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी और शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा रेलवे रोड पर गुजर रहे थे तभी उन्होंने देखा कि शराब के नशे में धुत कुछ दबंग युवक रैन बसेरे में रह रहे लोगों को परेशान कर रहे हैं। नरेश कुमार भाटी और विक्की शर्मा ने रैन बसेरे में रह रहे गरीब लोगों से हालचाल जाना और स्थिति के बारे में पूछा,रैन बसेरे में रह रहे गरीब लोगों ने बताया कि कुछ दबंग लोग रोज शराब के नशे में धुत होकर यहां आकर बदतमीजी करते हैं और हम लोगों कों शिविर से निकालकर यहां घुसने का प्रयास करते हैं
नरेश कुमार भाटी ने तुरंत नगरपालिका परिषद के अधिकारियों से इस विषय में बातचीत की और समस्या का समाधान कराने के लिए निवेदन किया। सूचना देने पर मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे और रैन बसेरे में रह रहे लोगों को हो रही परेशानी के लिए समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिलाया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

