सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के बग्घानाला के समीप मंगलवार की शाम ट्रक व बाइक में हुई भीषण टक्कर में बाइकसवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ एक गंभीर रूप से घायल हो गया ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस सुत्रों ने बताया की बग्घानाला के समीप ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार की शाम करीब सवा चार बजे ओबरा बिल्ली चढाई निवासी दो लोग बाइक से चोपन की ओर से आ रहे थे। वहीँ डाला की ओर से ट्रक आ रहा था जिनकी आमने सामने भिड़ंत हो गई और बाइकसवार ट्रक के निचे बीच में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि चपेट में आने से राहुल(18) पुत्र अशोक मौर्या निवासी बिल्ली चढ़ाई ओबरा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ विवेक जायसवाल(29) पुत्र विनोद जायसवाल निवासी बिल्ली चढ़ाई ओबरा ट्रक के चक्के के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल एम्बुलेंस से चोपन स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
