रामपुर /श्री प्रेम सिंह पुत्र श्री रामचरन निवासी ग्राम निस्वा थाना पटवाई, रामपुर द्वारा थाना पटवाई, रामपुर पर आकर तहरीरी सूचना दी कि दिनांक 24/25-11-2020 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पत्नी चम्पा देवी को गोली मारकर हत्या कर दी है। इस सम्बंध में थाना पटवाई जनपद-रामपुर पर मु0अ0सं0-260/20 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था।पुलिस अधीक्षक,श्री शगुन गौतम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी पटवाई को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मिलक के मागदर्शन में थाना पटवाई पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में प्रकाश में आया मृतका का पति/वादी प्रेम सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया आला कत्ल 01 अद्द नाजायज तमंचा 315 बोर जिसकी नाल में 01 खोखा कारतूस फसा हुआ खेत के कोने में लगी पुराल के नीचे से बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त प्रेम सिंह पुत्र रामचरन निवासी ग्राम निस्वा थाना पटवाई, रामपुर।
01-मु0अ0स0-260/20 धारा 302 भादवि
02-मु0अ0सं0-263/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com