आज दिनाँक 29-11-2020 को ठाकुरद्वारा में कृष्णा महाविद्यालय में मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि स्नातक एम.एल.सी. आदरणीय डॉ जयपाल सिहं व्यस्त जी मौजूद रहे। सम्मेलन में कृष्णा कॉलेज के डायरेक्टर गौरव चौहान ने बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा एम०एल०सी० प्रत्याशी डॉ॰ हरि सिंह ढिल्लो जी के समर्थन में ठाकुरद्वारा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक साथियों, प्रधानाचार्यो, प्रबंधकों एवं पार्टी पदाधिकारियों से 1 दिसंबर दिन मंगलवार को होने वाले शिक्षक एम.एल.सी. चुनाव में डॉ॰ हरि सिहं ढिल्लो जी को विजयी बनाने की अपील की।


इस सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह चौहान, एमएलसी चुनाव के विधानसभा प्रभारी जितेंद्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह एवं ओमपाल सिंह सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष(ठाकुरद्वारा देहात) अखिलेश विश्नोई, प्रधानाचार्या कृष्णा इण्टर कॉलेज सुरक्षा शर्मा, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।
सम्मेलन की अध्यक्षता हिन्दू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सेना ने तथा कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष(ठाकुरद्वारा) मनोज कुमार चौहान व उपप्रधानाचार्य वरुण राय ने किया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com