मुरादाबाद। थाना कटघर स्थित रामपुर दोराहा चौकी के पास शहर से बाहर जाने वाले मार्ग सबसे व्यस्ततम मार्ग है। मार्ग का चौड़ीकरण होने के कारण फुटपाथों का वजूद समाप्त हो गया है। व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद पक्की सड़क पर खड़ी बाइकें, अवैध फड़ वाहन, लगी दुकानें, ठेले, खोमचे हर क्षण आवागमन बाधित करते हैं। इस अस्थाई अतिक्रमण को हटवाने के बजाय पुलिस कान में तेल डालकर सो रहे हैं। रामपुर दोराहा से होकर इसी मार्ग शहर से बाहर जाना पड़ता है। इस रोड से मुख्य मार्ग होने के कारण प्राय: वाहनों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहन रामपुर दोराहा के पास से मार्ग पर कदम रोकने लगते हैं। मार्ग पर यहीं अनेकों ठेले, बकरों का बाजार लगे होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है बाजार की वजह से कई बार लोग एक्सीडेंट में अपनी जान भी गवां चुके हैं। कटघर से लेकर रामपुर दोराहे पुल तक पुलिस की मिलीभगत से अस्थायी बाजार लगा दी गई है। बाजार के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि रामपुर दोराहा चौकी इंचार्ज राशिद अली खान की मिलीभगत से यह बाजार लगाया जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा कोरोना काल के चलते बाजारों पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिया गया है।


संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
