रामपुर /मुख्य विकास अधिकारी, श्रीमती गजल भारद्वाज द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आज जिला सहकारी बैंक जनपद-रामपुर में स्थित सम्मेलन कक्ष में स्कूलों की छात्राओ, अध्यापिकाओं तथा अन्य महिलाओं के साथ सम्मेलन किया गया, जिसमें उनके अधिकारों/सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी। इस दौरान वहाॅ पर मौजूद प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड, रामपुर सुश्री कंचन टोलिया द्वारा भी छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा सम्बंधीं, कानून सम्बंधी तथा वूमेन पावर लाइन.1090, महिला हेल्प डेस्क, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नंबर.181, पुलिस आपातकालीन प्रबन्धन प्रणाली परियोजना यू0पी0-112 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी, रामपुर श्रीमती गजल भारद्वाज द्वारा प्रभारी एण्टी रोमियों, रामपुर सुश्री कंचन टोलिया को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने में सहयोग कर रही अन्य उपस्थित महिलाओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
इसके अतिरिक्त समस्त थानों पर स्थित एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारी/सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
