ठाकुरद्वारा बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को नगर में काशीपुर चुंगी स्थित अम्बेडकर पार्क में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव डॉ. रामपाल सिंह ने गौतम ने बताया कि भारत का संविधान भारत की एकता और अखंडता के सूत्र में बांधे हुए भारत का संविधान ही सबसे पवित्र पुरस्तक है उन्होने कहा कि आज ही के दिन भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने भारत का संविधान 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में अथक परिश्रम के बाद भारत के राष्ट्रपति को सौंपा था यह दिन देश की आवाम के लिए अहम है । उन्होने कार्यकर्ताओ के समक्ष डॉ भीमराव के विचारो पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए मार्गो पर चलने का आहवान किया । इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष उमेश गौतम उपाध्यक्ष अचल कुमार पूर्व नगराध्यक्ष आरिफ मलिक अर्जुन चेतन ईश्वर सिंह सागर अमर सिंह धर्मेंद्र सोनू सागर अजय कुमार राकेश सागर आदि मौजूद रहेे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com