कृष्ण महाविद्यालय व कृष्णा इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश रानी एव भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र आचार्य ने एमएलसी चुनाव में खड़े भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में नगर के शिक्षकों व शिक्षिकाओं का एक कार्यक्रम किया गया जिसमे विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव चौहान हरि सिंह ढिल्लो के लिए वोट मांगे बरेली व मुरादाबाद मण्डल के शिक्षक एमएलसी चुनाव आगामी एक दिसम्बर को होने है जिसमे कई दिग्गत अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे है । उनमें से एक नाम भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो का भी है जिसके समर्थन में ब्रहस्तिवार को कृष्णा महाविद्यालय व कृष्णा इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम किया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए
भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी डॉ हरी सिंह ढिल्लों के समर्थन में प्रचार किया एवं सभी अध्यापकों से 1 दिसंबर को होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। कृष्णा महाविद्यालय के चेयरमैन गौरव चौहान ने सभी शिक्षकों से निवेदन किया कि वे 1 दिसंबर को भाजपा प्रत्याशी डॉ हरी सिंह ढिल्लों के नाम के आगे 1 लिखकर उनको भारी मतों से विजयी बनाये। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य वरुण राय, महेश सिंह, नूतन तिवारी, संजय यादव, पवनलता यादव, अंशु चौहान आदि उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com