रेड हैंडेड समाचार रामपुर / राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद आज अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर मांग करते हुए कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया में जांच कराकर पात्रों के राशन कार्ड बनवाए जाएं ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिन गरीबों के राशन कार्ड बिना जांच किए काट दिए गए हैं उनके राशन कार्ड भी जांच उपरांत बनवाए जाएं इस अवसर पर अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सैयद विक्की मियां ने कहा कि आज हमने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि इन गरीबों के राशन कार्ड बिना जांच किए काट दिए गए हैं उनके राशन कार्ड पुनः बनवाए जाएं उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने पर गरीबों में एक उम्मीद की किरण जागी है लेकिन कहीं पिछली बार की तरह इस बार भी गरीबों के राशन कार्ड बनने से रह जाएं इसलिए हमने आज जिला पूर्ति अधिकारी से यह मांग की है कि पिछली प्रक्रिया में भी काफी गरीबों के राशन कार्ड बनने से रह गए थे लेकिन इस बार किसी भी गरीब मजदूर का राशन कार्ड बनने से ना रहने पाए इस अवसर पर आमिर कुरेशी छुट्टन अली सैयद फैसल मियां मोबीन खान तालिब अंसारी दानिश मिया साहिल का आदि मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
