11 साल से एक डॉक्टर ने नाबालिग लड़की से संबंध बनाकर रखा और फिर दबाव में शादी भी कर ली. उन दोनों के बीच जब विवाद हुआ तो पति घर का ताला लगाकर फरार हो गया, वहीं पत्नी 12 दिन तक घर के बाहर बैठी रही. यह मामला राजस्थान के धौलपुर जिले का है.
राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक डॉक्टर की काली करतूत का मामला सामने आया है. करीब 11 साल तक रिश्तेदार की नाबालिग लड़की के साथ आरोपी डॉक्टर शारीरिक शोषण करता रहा. नाबालिग के परिजनों ने जब केस दायर किया तो जेल जाने के डर से आर्य समाज एवं सामाजिक तौर पर लड़की से शादी भी कर ली. शादी करने के बाद आरोपी डॉक्टर फिर से मुकर गया और युवती को अभी हाल ही में तलाक का नोटिस भिजवा दिया. युवती 14
नवम्बर 2020 को जब घर पहुंची तो डॉक्टर एवं उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और घर से ताला बंद कर फरार हो गए
युवती पिछले बारह दिन से घर के दरवाजे के सामने टीनशेड में न्याय की गुहार लगाती रही. भूखी प्यासी युवती की तरफ कोई देखने वाला भी नहीं है. जब इस खबर की जानकारी आजतक रिपोर्टर को हुई तो उसने एसडीएम अनुराग भारद्वाज को मामले की जानकारी दी. इस पर तत्काल एसडीएम भारद्वाज ने तहसीलदार आशाराम और पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा और युवती के बयान दर्ज कर घर का ताला तोड़ कर उसको घर के अंदर पहुंचाया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
