बरेली। फरीदपुर सहायक अध्यापक के रूप में चयनित होने के चलते दूल्हे के फरार हो जाने और आज तय दिन पर बरात न लाने का मामला सामने आया है। लड़की के भाई निवासी मोहल्ला शान्ती नगर निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी महिपाल पुत्र बाबू राम निवासी गांव बसंतापुर पुवायां जिला शाहजहांपुर के साथ तय की थी। और 15 जून को तिलक की रस्म के दौरान लड़की के भाई धर्मेंद्र ने 2 लाख रुपए खाते में तथा एक मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस, दिए थे। लड़के के पिता की का देहांत काफी समय पहले ही हो चुका है और सगाई के कुछ समय बाद लड़के की मां का भी बीमारी के चलते निधन हो गया। रिश्ता तय हो जाने के बाद जब लड़के की मां का इलाज चल रहा था तब लड़की के भाई ने 50 हजार रुपए लड़की की सास (लड़के की मां) के इलाज के लिए नकद दिए थे। इतना ही नहीं पीली चिट्ठी की रस्म के साथ एक लाख रुपए रूपए नगद दिए थे। आज जब बारात पहुंचने का समय मालूम करने के लिए लड़की के भाई धर्मेंद्र नें लड़के के पास फोन किया तो लड़के फोन बंद आ रहा था। जिसके बाद लड़की के भाई ने लड़के के बहनोई को फोन किया और कहा कि बारात कब तक आ जाएगी। तब उन्हें पता चला कि लड़का तो फरार हो चुका है। काफी ढूंढने के बावजूद भी उसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है बिना दूल्हे की बारात कैसे आएगी। जब यह बात लड़की के घर में लड़की व अन्य रिश्तेदारों को पता चली तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इतना ही नहीं हाथों में मेहंदी रचाई अपनी शादी का इंतजार कर रही लड़की पर तो मानो पहाड़ ही टूट पड़ा हो, फूट-फूट कर रोने लगी। वही लड़की के भाई ने विवाह का पूरा इंतजाम फरीदपुर स्थित एक बारात घर में किया था। जिसमें सभी रिश्तेदार बरात आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जब उन्हें पता चला कि बरात नहीं आएगी तब एकाएक सभी लोग एक एक कर बरात घर से जाना शुरू हो गए और देखते ही देखते बरात घर में बनाया गया स्टेज परिसर बिल्कुल खाली नजर आने लगा। महिपाल अपने परिवार में पांच बहनों में अकेला भाई है और पांचों बहनों की शादी हो चुकी है। उसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है विवाह संबंधी सभी कार्यों को लड़के के बहनोई राजेंद्र, परमेश्वर दीन, गया प्रसाद, मनोज, मुनेंद्र देख रहे थे। इतना ही नहीं लड़की के भाई ने बताया कि लड़के वालों मैं उन्हें आज फोन पर सूचना दी कि लड़का तीन-चार दिन से घर से गायब है लेकिन उन्होंने इसकी खबर लड़की वालों को नहीं दी और आज जब मंडप सच चुका था और स्टेज तैयार हो गया था और सभी बाराती आ चुके थे। विवाह स्थल परिसर में ढोल धमाके बज रहे थे। सभी बरात आने का इंतजार कर रहे थे और ऐसे में जब यह पता चला के बरात नहीं आएगी तो लड़की के भाई पर क्या गुजरी होगी।लड़के का 69000 सहायक अध्यापक बैच में हुआ है चयनजब लड़का लड़की की शादी तय हुई थी उस समय लड़के की नौकरी से संबंधित कोई भी ऐसी चर्चा नहीं चल रही थी। लेकिन हाल ही में सरकार द्वारा 69000 सहायक अध्यापकों की गई भर्ती प्रक्रिया में लड़के का चयन सहायक अध्यापक के रूप में हो चुका है। माह दिसंबर में ज्वाइनिंग लेटर मिलना है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
