पत्नी के साथ की बेरहमी से मारपीट, नशे का सौदागर है राहत, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
मुरादाबाद। थाना शहर कोतवाली पुलिस ने पत्नी से मारपीट करने वाले सजायाफ्ता आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तैयारी शुरू कर दी। बताते चलें कि सदर कोतवाली के मोहल्ला नई बस्ती हजीरा पर रहने वाले शातिर और कुख्यात अपराधी राहत द्वारा अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट गई थी पीड़ित महिला पत्नी की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी पति राहत को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तैयारी शुरू कर दी है पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति राहत आए दिन मारपीट करता है और उससे गलत धंधा कराने की बातें करता है जब पत्नी द्वारा पति राहत से गलत काम करने को मना किया उसने पत्नी से मारपीट करके इस घटना को अंजाम दे दिया कुछ लोगों ने चर्चा में बताया कि यह वही मनचला अभियुक्त है जिसमें कुछ समय पहले मोबिना नामक महिला से बलात्कार किया था और उसमें महिला द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर राहत को जेल भेजा गया था जेल से जमानत पर छूटने के बाद एक बार फिर हमलावर द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट की गई और गलत काम करने के लिए मजबूर किया गया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
