मुरादाबाद के चौकी असालतपुरा के निकट लगा है गंदगी का अंबार क्षेत्रवासियों को करना पड़ा है परेशानी का सामना संक्रामक रोग फैलने का खतरा, क्षेत्रीय पार्षद नहीं दे रहे ईस ओर ध्यान।

आपको बतादे क्षेत्रवासियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है, नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। हम कई बार क्षेत्रीय पार्षद से शिकायत कर चुके है, मगर इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, और कोई भी सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आता अगर किसी सफाई कर्मी को यहाँ बुलाते है तो वो पैसे लेकर चला जाता है और अपनी मर्ज़ी से सफाई करके चला जाता है, थोड़ी देर बाद ही वहां फिर गंदगी का अंबार लग जाता है जबकि भोलेनाथ जी का मंदिर भी बराबर में है मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, क्षेत्रवासियों का कहना है जिस तरीके से गंदगी का अंबार लगा हुआ है।संक्रामक रोग फैलने का खतरा है।
एक ओर प्रधानमंत्री ने एक नारा दे रखा है स्वच्छ भारत के नाम से लेकिन प्रधानमंत्री के नारे को दरकिनार करते हुए उन्ही के अधिकारी अनदेखी कर रहे है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com