मिलक/रामपुर : हादसा रात 1 बजे लोहा गांव पर हुआ। गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की बारात जिला बरेली के एक गांव से आई थी। बरात में बैंड बाजा बजाने के लिए जिला बरेली स्थित थाना फतेहगंज के रहपुरा गॉंव निवासी 20 वर्षीय राजेंद्र अपने अन्य साथियों के साथ आया था। घुड़चढ़ी और बारात में बाजा बजाने के बाद सभी बैंड बाजे वाले गांव के समीप हाईवे किनारे खड़े हुए थे। मृतक अपने अन्य साथियों के साथ बैंड की ठेली को छोटा हाथी में लाद रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे और उसके अन्य साथी गोविंद राम और भगवान दास, दोनों रहपुरा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com