उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी वाला मैसेज आया है. यूपी 112 के हेल्पडेस्क के वॉट्सऐप नंबर व्हाट्सएप नम्बर पर धमकी का ये मैसेज आया है. इस बार एक नाबालिग ने डायल 112 पर मैसेज किया जिसमें योगी को धमकी देते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. सूचना के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई. मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कुछ देर में सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया. उसके पास मोबाइल और सिम बरामद किया है. पुलिस पूछताछ में जुटी है.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com