यूपी सरकार ने शादी समारोहों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है , इसके मुताबिक शादी समारोह में सिर्फ 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे इसके साथ शादी में बैंड और डीजे पर भी रोक रहेगी । नई गाइडलाइंस के मुताबिक अगर बारात घर की क्षमता 100 की है , तो वहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सिर्फ 50 लोग शामिल होंगे इस नये नियम के उल्लंघन पर मुकदमा होगा , शादी में बुजुर्ग , बीमार को आमंत्रित नहीं किया जाएगा , कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर धारा 144 और 188 के तहत कार्रवाई होगी , हालांकि राहत की बात यह है कि घर में शादी है तो जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं लेनी होगी , लेकिन संबंधित थाने में शादी समारोह की जानकारी देनी होगी

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
