ड्रग्स केस में NCB द्वारा गिरफ्तार किए गए कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को आज किला कोर्ट में पेश किया गया। किला कोर्ट ने भारती सिंह और हर्ष दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया है। एनसीबी ने कोर्ट से दोनों की रिमांड मांगी थी। हालांकि दोनों कॉमेडियन ने जमानत अर्जी दाखिल कर दी है।इस पर अब कल (सोमवार) सुनवाई होगी. भारती और हर्ष के साथ दो ड्रग पेडलर्स को भी कोर्ट में पेश किया गया था. इन ड्रग पेडलर्स को पुलिस कस्टडी में रखने का फैसला सुनाया गया है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने प्रतिबंधित ड्रग मारिजुआना के कथित इस्तेमाल और उसे रखने के आरोप में कॉमेडियन हर्ष लिम्बाचिया को आज तड़के गिरफ्तार कर लिया था.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
