बरेली यू,पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने चौकी चौराहा दामोदर पार्क पर हिंदी पत्रकारिता के पितामह स्व. बाबू राव पराडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए धरना शुरू किया। और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों ने कोरोना के खत्मे के लिए एवं जो अधिकारी पत्रकारों का उत्पीड़न कर रहे हैं उनकी बुद्धि की शुद्धि के लिए हवन भी किया धरने में यूनियन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्य शामिल हुए। जिलाध्यक्ष रविद्र सिंह सुर्यवंशी ने कहाँ संविधान में हम पत्रकारों को खबर लिखने का एवं प्रसार करने के अधिकार दिये गए हैं। इस दौरान जो भी हमारी खबरों से प्रभावित होता हैं।
वह बदले की भावना से हम पर प्रहार करता हैं ऐसे में पुलिस प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाए हमारा उत्पीड़न करने लगता हैं।
हम पत्रकार लोकतंत्र के प्रहारी असुरक्षा महसूस कर रहे हैं।
प्रदेश की लोकप्रिय सरकार में कुछ अधिकारी संवैधानिक पदों पर रहते हुए मनमानी कर रहे हैं।
धरने में शामिल सभी पत्रकारों ने कहा के हम पत्रकार माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेज कर अनुरोध करते हैं।
के हम पत्रकारों पर लगाए सभी फर्जी मुकदमो को निरस्त करते हुए उन अधिकारियों पर कार्रवाई करें जो हम पत्रकारों का बेबहज उत्पीड़न कर रहें हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com