ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम मानपुर में ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस चौकी में बनाये गये सामुदायिक शौचालय पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की सहमति बिना ही सामुदायिक शौचालय पुलिस चौकी के अंदर बनवा दिया गया, जिससे आम जनता को शौच के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के डर की बजह से ग्रामीण शौच के लिए सामुदायिक शौचालय नहीं जाते। आपको बताते चलें भारत सरकार की तरफ से गांव कीआम जनता के लिए गांव मैं सर्वजनिक सौचालय बनवाए हैं। जिसका प्रयोग सभी वर्ग के लोग कर सकते हैं इनके लिए ऐसी जगह चुनी गई है जहां कोई दिक्कत ना आए और सभी लोग इसका प्रयोग कर सकें जबकि प्रधान ने मानपुर चौकी में सार्वजनिक शौचालय बनवा कर सरकार के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ा दी है। गांव वालों का सवाल उठता है जहां एक आम नागरिक चौकी में जाने से डरता है तो क्या महिलाएं सर्वजनिक सौचालय में जा पाएंगे। अलावा महिलाओं ने भी इसका गंभीरता से विरोध करते हुए कहा कि जब पुलिस द्वारा पुरूषों को शौच जाने से रोका जाता है तो महिलायें कैसे जाएगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com