ठाकुरद्वारा । जबरन रास्ते में निर्माण करने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई । पुलिस ने एक पक्ष एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया । कोतवाली के दूल्हापुर पटटी चौहान ने निवासी सतेंद्र सिंह पुत्र फतेह सिंह ने बताया कि घर को जाने वाले रास्ते पर गांव के राजेंद्र सिंह पुत्र मदन सिंह जबरन निर्माण कर रहे थे । जब मैने विरोध किया मारपीट पर उतारू हो गए । सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस मुझे ही पकड़कर कोतवाली ले आयी । राजेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत कर पुलिस को बुला लिया था ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
