आज़ दिनांक १९ नवम्बर २०२०को पूर्वाह्न ११बजे जिला/शहर कांग्रेस सेवादल मुरादाबाद के द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व0 श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन वार्ड ०२ आदर्श नगर के पार्षद व एआईसीसी मेम्बर श्री शिवराज सिंह गुर्जर के कार्यालय पर किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने की और श्रीमती इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अफ़सर खान नरेंद्र सैनी नितेश कुमार अग्रवाल अतुल शर्मा सुरेंद्र पाल गुप्ता अनमोल गुप्ता कबीर अहमद गौतम श्रोतिय गुड्डे भाई यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष शहजाद खान आदिल खान कृपाल सिंह आदि ने भाग लिया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
