मौलाना जावेद आब्दी का कद घटाना चाहते थे मंडल के कई बड़े नेता।
मंडल के कई कद्दावर नहीं चाहते थे कि मौलाना जावेद आब्दी का कद बढ़े,उनकी कठपुतलियां घूम रही थी चुनाव मैदान में
मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी की नोगावा उप चुनाव में हुई करारी हार पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव इक़बाल हुसैन ने मासिक बैठक में मौलाना जावेद आब्दी के चुनाव में उनको कोई ज़िम्मेदारी ना मिलने का मुद्दा उठाकर सनसनी फैला दी है जिले के सपाइयों में यह भी चर्चा है, कि जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव से प्रदेश कार्यालय ने उपचुनाव में मुरादाबाद के पचास ऐसे प्रभावशाली नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के नाम मांगे थे जो नोंगावा विधान सभा में विभिन्न जातियों के बीच मजबूत पकड़ रखते हों आश्चर्य की बात यह है कि जिला अध्यक्ष ने अपने ही जिला महासचिव इक़बाल हुसैन का नाम उपचुनाव में प्रचार हेतु नहीं भेजा उनको कोई ज़िम्मेदारी नहीं दी इक़बाल हुसैन शैख समाज से आते हैं और मौलाना जावेद आब्दी के मुकाबले बसपा ने शैख़ समाज के मो फुरकान को ही मैदान में उतारा था जो सपा की हार का कारण बना इसके अलावा मुरादाबाद में हर समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले सपा में प्रभावशाली व्यक्ति हैं।जो चुनाव को पलट सकते थे उनको भी जिला अध्यक्ष ने किनारे कर दिया सूत्रों से ज्ञात हुआ कि नोगावा में मंडल के कुछ नेताओं की कठपुतलियां चुनाव में घूम रही थी जो सपाइयों की एक बड़ी फौज के रूप में दिखाई दे रही थी और सोशल मीडिया पर सौ सौ फोटो शेयर कर रही थी लेकिन जो सवाल नोगावा के उपचुनाव में उठ रहे थे उनका वह समाधान नहीं कर रही थी उन सवालों को दबाया गया अगर उन सवालों को समझा होता तो सपा से जुड़े बहुत से सामाजिक,धार्मिक एवं राजनीतिक लोगों द्वारा उसका समाधान कर नौगवा उप चुनाव को जीता जा सकता था मगर सपाइयों के एक बड़े धड़े को चिंता थी कि शीर्ष नेतृत्व के सामने मौलाना जावेद आब्दी का कद ना बढ़ जाए इसलिए उनको दूर रखा गया अब जिलाध्यक्ष की भूमिका पर उनके ही जिला महासचिव ने सवाल उठाकर सनसनी फैला दी है अभी कुछ और नाम भी सामने आएंगे, चुनाव में जिनकी भूमिका पर भी सवाल उठेंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
