गुलाबबाड़ी चौकी के मकबरा रोड़ पर डॉक्टर इशरत अली दिल्ली वाले के नाम से क्लिनिक है।और क्लिनिक के ऊपर ही उनका निवास ह डॉक्टर इशरत अली और उनका पूरा परिवार रविवार की शाम करीब 7 बजे अपने भांजे की बारात में शामिल होने के लिए जनपद संभल गए थे। रात करीब ढाई तीन बजे जब वापस आये तो घर मे समान बिखरा देखकर पुलिस को चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने डॉक्टर से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है. गुलाबबाड़ी चौकी घटना स्थल से मात्र चंद कदम की दूरी पर है। पुलिस ने चोरो की तलाश करने के लिए डॉग स्कॉट की टीम भी बुलवाई ।आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले,
डॉक्टर इशरत अली ने बताया कि उनका पूरा परिवार जनपद संभल में शादी में गया था। रात को वापस आये तो देखा कि घर मे चोरी हो गयी है। करीब 30 लाख रुपये के आभूषण और चार लाख रुपये नकद मोबाईल 2 लेपटॉप की चोरी हुई है।क्लिनिक की खिड़की तोड़कर चोर अंदर आये और घर के पीछे के दरवाजे से चोरी कर फरार हो गए।
एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि गुलाबबाड़ी चौकी क्षेत्र में एक डॉक्टर के घर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। परिवार के सभी लोगो एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे,चोरो की तलाश की जा रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
