जनपद सम्भल
दिनांक/15/112020/
असमोली थाना क्षेत्र के गुमसानी ग्राम में प्रधानी चुनाव की दावेदारी को लेकर पड़ोसी ने पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी के घर पर लाठी-डंडों से लैस होकर कर दी चढ़ाई। जिसमे एक महिला सहित 6 लोग घायल हो गए।
ग्राम गुमसानी के रहने वाले ओमपाल सिंह के पड़ोस में महिपाल का मकान है। रविवार की दुपहर में अपने पुत्रों के साथ महिपाल ने लाठी डंडो से लैस होकर औंमकार सिंह के घर पर चढ़ाई कर दी जिससे ओमकार सिंह के सिर पर गम्भीर चोटें आईं और ओमकार सिंह के परिवार के पांच अन्य सदस्य भी घायल हो गए जिन्हें ज़िला अस्पताल सम्भल में मेडिकल के लिए भेजा गया है।
परिजनों का आरोप है कि योजनाबद्ध तरीके से उनके परिवार पर हमला बोला गया है। एवं उन्हें सम्भलने का मौका भी नही दिया गया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
