हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चपतियों की मंडियों मैं रहने वाले एक ग्रामीण के साथ हयात नगर के रहने वाले एक शराबी ने मारपीट की जिसकी ग्रामीण ने हयात नगर थाने में उस शराबी युवक के खिलाफ शिकायत की है। ग्रामीण बन्ने का आरोप है की आरोपी युवक दीपक रात को 12:00 बजे के बाद कभी भी घर में घुस आता है और उसकी बीवी पर गलत निगाह रखता है। उसने बताया की कल रात जब उसकी पत्नी अपनी बेटी के यहां देहली गई हुई थी तब यह शराबी युवक आ गया और धमकी देकर चला गया। आज सुबह 11:00 बजे जब ग्रामीण अपने खेत पर काम कर रहा था तभी यह शराबी युवक आया और इसने ग्रामीण के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही इसके नाबालिग बच्चे को भी पीटा। ग्रामीण की कमर पर बेल्ट से पीटने के निशान थे उसने बताया की दीपक नाम का यह शराबी युवक उसकी पत्नी पर गलत निगाह रखता है। और इन्हें परेशान करता रहता है जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने हयात नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है अब देखना यह है कि पुलिस क्या कार्यवाही करती है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
