उपनगरी सराय तरीन में चल रहा था नकली शराब बनाने का कारोबार।
जनपद संभल में कानून व्यवस्था अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत हयातनगर थाना क्षेत्र की सराय तरीन पुलिस चौकी के इंचार्ज अनिल कुमार ने ने मय पुलिस टीम के बिजली घर से आगे कोल्ड स्टोर को जाने वाली रोड पर खंडहर से एक अभियुक्ता अंजू पत्नी अजय वार्ष्णेय उर्फ टिल्लू निवासी पंनिग्रन् सराय तरीन को नकली शराब तैयार करते हुए उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता ने पूछने पर बताया कि वह नकली शराब तैयार करके सम्भल के आसपास के इलाकों में ऊंचे दामों पर जरूरतमंद लोगों को बेचते थे और जो पैसा हमें बचता था वह आपस में बांट लिया करते थे। तीन अभियुक्त फरार बताया जा रहे हैं। जिनमे दो अभियुक्त कृष्ण उर्फ कन्हैया पुत्र अजय वाष्णेय उर्फ टिल्लू निवासी मोहल्ला पन्निग्रांन सराय तरीन है दूसरे अभियुक्त का नाम अनुज पुत्र नरेंद्र पाल है जोकि मोहल्ला लेखपाल कॉलोनी बबराला का है और तीसरा अभियुक्त अज्ञात है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 87 पव्वे अप मिश्रित शराब जिनमें 28 पव्वे दिलदार मार का 7 पव्वे राजा मार का 2 मिस इंडीज मार्का तथा 50 पव्वो पर कोई मार्का नही,एक ज़रिकैन मे क़रीब 10 लीटर रेक्टिफाइड एक जरीकेन में 5 लीटर अपमिश्रित शराब व एक प्लाटिक के बोरे में 338 खाली पव्वे व एक प्लास्टिक पॉलिथीन में 342 ढक्कन एक प्लास्टिक पन्नी में 2 किग्रा यूरिया , एक बाल्टी एक मग्गा , एक सूजा एक कीप व एज प्लास्टिक की बोतल में करीब आधा लीटर रंग मोके से बरामद हुआ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com