मुरादाबाद में जंगल राज्य स्थापित होता नजर आ रहा एक के बाद एक बेरहमी के साथ हो रही हत्याओं का सिलसिला जारी
थाना कटघर क्षेत्र के ग्राम सैनी वाली मिलक मैं पूजा नाम की युवती की गला रेत कर गई हत्या
हत्या के साक्ष्य अभी नहीं आए है सामने जांच में जुटी पुलिस मौके पर मौजूद दिखे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व एसपी सिटी अमित कुमार
मुरादाबाद। थाना कटघर ग्राम सैनी वाली मिलक मैं उस समय हड़कंप मच गया जब क्षेत्रवासियों को क्षेत्र में हुई हत्या की सूचना मिली हत्या की सूचना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी सूचना मिलने पर तेजतर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व एसपी सिटी अमित कुमार आनंद व फॉरेंसिक टीम के साथ किया घटनास्थल का मुआयना।
बताते चलें कि पिछले दिनों से एक के बाद एक बेरहमी के साथ हो रही हत्याओं के मामले तेजी से प्रकाश में आ रहे हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे मुरादाबाद में जंगल राज्य स्थापित हो गया हो अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं अपराधियों के दिलों में जैसे पुलिस व कानून का भय ही खत्म हो गया हो। ऐसा ही एक हत्या का मामला प्रकाश मैं आया है गुरुवार को ग्राम सैनी वाली मिलक में रहने वाले विष्णु सिंह की पुत्री पूजा जिसकी आयु करीब 22 वर्ष बताई जा रही है बताया जा रहा है की पूजा के सभी घरवाले घर से बाहर खेत पर गए हुए थे और पूजा घर में अकेले थी करीब 5:00 बजे के आसपास जब घरवाले घर वापस लौटे तो देखा की पूजा खून में लथपथ कमरे की चौखट के पास मृतक हालत में पड़ी हुई है यह देखकर घरवालों के पैरों से जमीन ही निकल गई देखा कि पूजा का किसी ने गला रेत हत्या कर दी है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई आनन-फानन में घर वालों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर संबंधित चौकी व आसपास की लगने वाली चौकियों के चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी एवं सीओ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस जांच में जुट गई हत्या के साक्ष्य जुटाने में लगे पुलिस प्रशासन ने घर के लोगों से व क्षेत्र के लोगों से हर प्रकार से जानकारी प्राप्त की लेकिन हत्या किन कारणों से हुई है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
