देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 33 लाख को पार कर गया है और मरने वालों की संख्या 60 हजार के ज्यादा हो गई है। ठीक होने मरीजों की संख्या 25 लाख के पार हो गई है।

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार कम होती नहीं दिखाई दे रही है। देश में  संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 33 लाख को पार कर गया है और मरने वालों की संख्या 60 हजार के ज्यादा हो गई है। ठीक होने मरीजों की संख्या 25 लाख के पार हो गई है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से रोजाना 60-70 हजार के बीच नए मामले सामने आ रहे थे, लेकिन बुधावर को यह आंकड़ा 75 हजार के पार हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे (बुधवार, 26 अगस्त 2020) में कोरोना के रिकॉर्ड 75 हजार 760 मामले सामने आए और 1,023 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 56 हजार 013 मरीज ठीक भी हुए। वहीं नौ लाख 24 हजार 998 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 33 लाख 10 हजार 235 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से सात लाख 25 हजार 991 एक्टिव केस है। 25 लाख 23 हजार 772 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 60 हजार 472 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल तीन करोड़ 85 लाख 76 हजार 510 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 76.24 फीसद और डेथ रेट 1.83 फीसद है। सात अगस्त को कुल मामलों की संख्या 10 लाख के पार हो गई थी। 23 अगस्त को यह आंकड़ा 30 लाख के पार हो गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com