मुरादाबाद:- सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक व चार मोबाइल बरामद कर लिए हैं। हत्थे लगा गिरोह का मास्टर माइंड पहले भी वाहन व मोबाइल चोरी करने के आरोप में जेल जा चुका है। पूछताछ में दोनों ने अपने शौक पूरा करने के लिए चोरी करने की बात कबूल की है।

शनिवार की रात सिविल लाइंस पुलिस गजल बार चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक बाइक सवार दो युवकों को रोका तो वह सकपका गए। बाइक के कागज भी नहीं दिखा सके। थाने लाकर जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बाइक चोरी की होने की बात कबूल ली। इसका खुलासा करते हुए सीओ सिविल लाइंस कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पकड़ गए आरोपी पुराना आरटीओ कार्यालय निवासी वसीम उर्फ किरकिला और नया गांव गौतमनगर निवासी अभिषेक हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com