मुरादाबाद से खलील मलिक की रिपोर्ट
आजाद समाज पार्टी से मुरादाबाद जिला प्रभारी बने रिजवान मिल्की

मुरादाबाद आसपास के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने वाले और समाज के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले रिजवान मिल्की साहब के सामाजिक कार्य देखते हुए आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने रिजवान मिल्की साहब को जिला प्रभारी की कमान संभालने का मौका दिया और रिजवान मिल्की साहब ने कहा जिस उम्मीद और विश्वास के साथ बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद जी ने मुझको मुरादाबाद जिला प्रभारी की कमान संभालने का मौका दिया है मेरे लिए बहुत खुशी का विषय है इस मौके पर रिजवान मिल्की साहब ने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और हमारे संवाददाता से बात करते हुए रिजवान मिल्की साहब ने कहा जहां भी जैसे भी मेरी जरूरत होगी जहां भी अत्याचार होगा मैं बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हूं और मैं बिना किसी स्वार्थ के सामाजिक कार्यों में योगदान देता रहा हूं आगे भी देता रहूंगा मेरा मकसद सिर्फ समाज को आगे ले जाना है और मैं सामाजिक कार्य करता रहा हूं और करता रहूंगा रिजवान मिल्की साहब को जिला प्रभारी बनाए जाने पर आसपास के आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com