मुमताज़ मंसूरी
काशीपुर उत्तराखंड
आज यहाँ काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित दादा मियां की मजार पर कदीमी चादरपोशी की गई। पिछले कई सालों से मजार पर चादर पोशी की जाती रही है। मजार पर सभी धर्मों के लोग दूर दूर से दुआएं मांगने आते हैं और उनको फेज मिलता है। लोक डाउन के कारण आज की चादर पोशी में बहुत ही सीमित लोगों को चादर पोशी में बुलाया गया था। कमेटी के लोग ही ज्यादातर चादरपोशी में मौजूद रहे। मजार के खिदमतगार आलम सैफी की अगुवाई में चादर पोशी और सलाम पेश किया गया। अन्य लोगों में मुख्य अतिथि डॉ एम ए राहुल, रामनगर से आए विशिष्ट अतिथि डॉ जफर सैफी , फरीद कुरैशी, मुमताज मंसूरी, बृजेश कादिर, गुड्डू ठेकेदार, नूर मोहम्मद, नावेद सैफी, सलमान सैफी, असलम सैफी तथा कव्वाल जमील चिश्ती के नेतृत्व में उनकी टीम ने बेहतरीन कव्वालियां पेश की। आज रात कव्वालियां और कल सुबह 8 बजे कुल शरीफ होगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
