एवं यशस्वी जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद प्रदीप द्विवेदी जी के निर्देश के अनुपालन में महिलाओं तथा बालिकाओं के मध्य घरेलू हिंसा बच्चों के साथ होने वाली हिंसा अनसेफ टच आदि मुद्दों पर पॉक्सो एक्ट चाइल्ड हेल्पलाइन एवं महिला हेल्पलाइन नंबर की विस्तृत जानकारी देने हेतु, महिला संदर्भ दाता के माध्यम से ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन
शक्ति मंच के माध्यम से विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सक्सेना जी की अध्यक्षता में मिशन इंचार्ज शक्ति की इंचार्ज श्रीमती निर्वेश जीके संचालन में किया गया, जिसमें परिचर्चा करते हुए उपस्थित बालिकाओं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं ने महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा बच्चों के साथ होने वाली हिंसा अमानवीय हिंसा सेफ-अनसेफ टच आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए, उनके निवारण हेतु सतर्कता के लिए जरूरी टिप्स बालिकाओं को बताए गए, साथ ही बच्चों को अमानवीय उत्पीड़न से बचाने के लिए बनाए गए पास्को एक्ट के बारे में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर परिचर्चा की साथ ही शपथ ली कि समाज की सभी महिलाओं और बालिकाओं घरेलू हिंसा अमानवीय हिंसा अनसेफ टच आदि से उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए निस्वार्थ निडर होकर विभिन्न प्रकार की कार्य योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बालिकाओं और महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा बच्चों के साथ होने वाली हिंसा से बचाव हेतु जन जागरण अभियान चलाकर इन बालिकाओं को महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने का प्रयास करेंगे और इसके लिए लोगों को विशेषकर महिलाओं को जागरूक करेंगे साथ ही विषम परिस्थितियों में बुद्धि और विवेक के द्वारा किस प्रकार आत्मरक्षा करके अपने सम्मान को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके बारे में उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 महिला हेल्पलाइन नंबर 10 91/1090 उत्तर प्रदेश महिला हेल्पलाइन नंबर 181/ उत्तर प्रदेश पुलिस डायल 112आदि हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी गई धर्मवीर सिंह सतीश कुमार जयपाल सिंह नवोदित कुमार मौहम्मद रिजवान अमन सक्सैना अभय सक्सैना का विशेष सहयोग रहा छात्राओं कुमारी तुषा नरगिस और कुमारी दीक्षा ने परिचर्चा में महिलाओं बालिकाओं के मध्य घरेलू हिंसा बच्चों के साथ होने वाली हिंसा और उनके समाधान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com