मुस्लिम इन्टर काॅलेज ठाकुरद्वारा में आज दिनांक 07/11/2020 प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत विद्यालय की छात्राओं को घरेलू हिंसा, बच्चों के साथ होने वाली हिंसा, यौन उत्पीड़न , सेफ अनसेफ टच, पाक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई | कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री लोकमन सिंह ने बताया कि सभी छात्राओं को महिला सुरक्षा से सम्बंधित हेल्पलाइन नंबर को याद रखना चाहिए | जब भी कोई परेशानी हो तो अपने विद्यालय की नाजिया मैडम या, प्रधानाचार्य को बताये अथवा विद्यालय में बने ड्राप बाक्स में लिखकर डाल दे | यदि रास्ते में आते जाते वक्त कोई परेशानी हो तो एन्टी रोमियो स्क्वॉड टीम को सूचित करें | प्रधानाचार्य ने बताया कि समाज में महिलाओं का दर्जा देवी के समान होता है | महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है | महिला शक्ति का रूप है, इसे पहचानें | प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी छात्राओं को अपने अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के बारे में जागरूक होना चाहिए | गुड टच, बैड टच के बारे में जानकार भी होना चाहिए | यदि किसी छात्रा को किसी भी प्रकार की असुरक्षा का अहसास हो तो अपनी माँ को बताये | किसी भी छात्रा को समाज में डर कर रहने की ज़रूरत नहीं है | प्रशासन आपके साथ हर समय तैयार है | इस अवसर पर शिक्षक मौ0 जीलानी, मौ0 सलीम, अकबर अली खान, ताजीम खान, फरद अली ,दीक्षित, आदि उपस्थित रहे |

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com


