संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा का शव घर में पंखे में फंदे में लटका मिला, संभल के थाना नखासा के गांव हजरतनंगला गढ़ी निवासी परमानंद काशीपुर उत्तराखंड के मुहल्ला टांडा उज्जैन में अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। वे महुआखेड़ागंज स्थित फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं,गुरुवार की सुबह परमानंद फैक्ट्री में मजदूरी करने चले गए, जबकि उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गई थी । इस बीच उनकी पुत्री मंजू ने घर में पंखे पर फांसी का फंदा बनाया और उसे अपने गले में डालकर लटक गई मंजू की मां जब वापस लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था उसने खिड़की से झांककर देखा तो पुत्री को फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए, परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर आई पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेज दिया, किशोरी कक्षा ११ की छात्रा थी और पांच बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने छात्रा के आत्महत्या के कारण की जांच शुरू कर दी है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
