पुलिस अधीक्षक, द्वारा अनोखी पहल यातायात नियमों एवं कोविड-19 के प्रति लोगों को गुलाब के फूल एवं मास्क देकर किया गया जागरूक
रामपुर पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री शगुन गौतम द्वारा यातायात माह नवम्बर-2020 एवं कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्राधिकारी नगर, रामपुर श्री विद्याकिशोर तथा व्यापार मण्डल के प्रदेश महामन्त्री कपिल आर्य, व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शर्मा, अन्य सम्मानित सदस्यगण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नगर क्षेत्र के शाहबाद गेट पर दो पहिया वाहनों पर बिना हैलमेट चलने वाले एवं चार पहिया वाहनों पर बिना सीट बैल्ट लगाने वाले व्यक्तियों को गुलाब के फूल देकर एवं कोविड-19 के दृष्टिगत बिना मास्क लगाकर चलने वाले व्यक्तियों को मास्क वितरित करते हुए। उनको यातायात नियमों एवं मास्क के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, रामपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना गंज, प्रभारी महिला थाना, रामपुर एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
