वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट व अधील हरकत करने के आरोप में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । ठाकुरद्वारा- मुरादाबाद रोड स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके गांव के ही महावीर सिंह ने 28 अक्टूबर 2020 को उसके खेत में खड़े आम के पेड़ काटकर उसकी मेड काट ली जिसकी शिकायत उसने थाने में की आरोप यह भी है,कि इसी के चलते आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसकी अकेली मां के साथ मारपीट व अश्लील हरकतें की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com