घायल अवस्था में नीलगाय सड़क के पास ही जंगल में पड़ी होने की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग पशु चिकित्सक को जानकारी दी चिकित्सक के मौके पर ना पहुंचने पर नीलगाय ने दम तोड़ दिया । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विजय रामपुर की मईया के जंगल में घायल अवस्था में नीलगाय के पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पीआरबी 278 पर तैनात हेड कांस्टेबल राजवीर गंगवारको मिलने पर वह तत्काल साथी कांस्टेबल भानु प्रताप के साथ मौके पर पहुंच गए, और वन विभाग में सुरजन नगर पशु चिकित्सक को सूचना दी , हेड कांस्टेबल राजीव गंगवर ने बताया कि बार – बार बुलाने पर भी चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचे, जबकि वन विभाग के कर्मचारी करीब 2 घंटे बाद मौके पर पहुंचे , परंतु जब तक नीलगाय ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया बाद में वन विभाग की टीम ने नीलगाय को दफन करा दिया ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com