दिनांक 02 नवंबर 2020 को दोपहर करीब 3 बजे कोतवाली मल्लीताल पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो शराब के में है तथा एक काला बैग लेकर घूम रहा है व होटल रेस्टोरेंट्स में बैठकर अपने पास रखी ₹5 लाख की नकदी निकालकर लोगों को दिखा रहा है। किसी भी प्रकार की घटना घटित हो सकती है। उक्त सूचना पर थाने से ए.एस.आई. सत्येंद्र गंगोला को घटनास्थल पर भेजा गया तो एस.बी.आई. मल्लीताल के पास एक व्यक्ति निवासी हल्द्वानी जो शराब के नशे में धुत था एवं जिसके पास काले रंग का बैग भी मिला। जिन्हें थाना मल्लीताल कार्यालय पर लाया गया। पूछताछ करने पर स्वयं को अवर अभियंता (रिटायर्ड )होना बताया तथा जमीन खरीदारी के बकाया रुपयों को देने हेतु एस.बी.आई. ब्रांच नैनीताल से ₹5 लाख की निकासी किया जाना बताया। इस संबंध में एस.बी.आई. ब्रांच मैनेजर श्री देवकी कबड़वाल से तस्दीक किया गया तो सही पाया गया। अत्यधिक नशे की अवस्था में होने के कारण उक्त व्यक्ति बड़ी रकम की हिफाजत करने में सक्षम नही थे जिस कारण उक्त व्यक्ति के घर पर फोन कर उनके परिवार के सदस्य को थाने में बुलाकर नगद 5 लाख रुपये व उपरोक्त व्यक्ति को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी देकर सुपुर्द किया गया। मल्लीताल पुलिस के इस कृत्य से सम्बंधित परिवार एवं स्थानीय जनता द्वारा मित्र पुलिस की सराहना की गई

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
