आज रामपुर आम आदमी पार्टी के ज़िला कार्यालय पर ज़िलेभर के बिजली विभाग के सताए हुए पीड़ित लोग इकट्ठा हुए जहाँ एक सभा का आयोजन किया गया सभा में आप प्रदेश उपाध्यक्ष फ़ैसल खान लाला ने बिजली विभाग पर ज़ोरदार हमला बोला जिसके बाद बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एसडीओ 3rd विनय कुमार ने पीड़ितों के मंच पर पहुंचकर ज्ञापन लिया
ज्ञापन में कहा गया है कि लॉक डाउन के बाद बड़े पैमाने पर लोग बेरोज़गारी की मार झेल रहे हैं ऐसे में बिजली विभाग के लोग चैकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं, सूरज डूबने के बाद ग़ैर क़ानूनी ढंग से सीढ़िया लगाकर लोगों के घरों में घुसना विधुत अधिनियम धारा 135 (3) का खुला उल्लंघन है धारा 135 (3) में साफ़ कहा गया है कि सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच ऐसे घरों में चैकिंग नही की जा सकती जिन घरों में पुरूष मौजूद न हों साथ ही चैकिंग का सम्पूर्ण विवरण चेक रिपोर्ट में भरने के पश्चात उपभोक्ता के हस्ताक्षर कराना भी ज़रूरी होता है परंतु बिजली विभाग अपने ही बनाए अधिनियम की धज्जियां उड़ा रहा है जोकि अपराध की श्रेणी में आता है इसके अतिरिक्त जनपद रामपुर में बिजली विभाग उपभोक्ताओं पर फ़र्ज़ी जुर्माने लगा रहा है और अदालत में चोरी साबित हुए बिना ही ग़ैर क़ानूनी ढंग से जुर्माने उपभोक्ताओं के बिल में जोड़कर जबरन उनकी लाइन काटी जा रही है जबकि धारा 154 (5) के तहत बिजली विभाग के पास जुर्माना निर्धारित करने की पावर नही है जुर्माना केवल अदालत ही निर्धारित कर सकती है परंतु फ़िर भी बिजली विभाग ग़ैर क़ानूनी ढंग से जुर्माने उपभोक्ता के बिल में जोड़ रहा है जो कि ग़ैर क़ानूनी है, कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने भी साफ़ कहा है कि जब तक चोरी साबित नही हो जाती तब तक उपभोक्ता की लाइन नही काटी जा सकती परंतु रामपुर में खुलेआम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर अधिकारी खुद जज बनकर जुर्माने बिल में जोड़ रहे हैं, उपभोक्ताओं को नाजायज़ परेशान किया जा रहा है, इस बात से इंकार नही किया जा सकता कि निजी बिजली कंपनियों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए 30 प्रतिशत तेज़ गति से चलने वाले मीटर उपभोक्ताओं के घर लगाए गए हैं और लगातार लगाए जा रहे हैं जिसके कारण मज़दूर पेशा लोगों का बिल भी हज़ारो रुपयों का आ रहा है ऐसे में आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि सूरज डूबने के बाद ग़ैर कानूनी ढंग से लोगो के घरों में घुसकर चैकिंग के नाम पर अवैध वसूली न की जाए, अदालत में जुर्म साबित हुए बग़ैर किसी उपभोक्ता के बिल में जुर्माना न जोड़ा जाए तथा नीजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की नीयत से जो 30 प्रतिशत तेज़ गति से चलने वाले मीटर लगाए गए हैं उन्हें तुरंत बदलवाया जाए, अधिशासी अभियंता रामपुर, जेई केमरी सहित भृष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों का तुरंत जनपद से तबादला किया जाए अन्यथा अब आम आदमी पार्टी सड़को पर उतरने को मजबूर होगी।
इस मौके पर ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद, ज़िला उपाध्यक्ष शहज़ादे अंसारी, महासचिव जुल्फेकार तुर्की, ज़िला उपाध्यक्ष पप्पू अंसारी, महिला ज़िलाध्यक्ष नरगिस खान, ज़िला उपाध्यक्ष डॉ. नाज़, SC.ST प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष अविनाश तपन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, यूथ विंग ज़िलाध्यक्ष सुमेश गुप्ता,

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com