नारी सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति के अंतर्गत आज रामसरन लाल मैमोरियल इंटर कॉलेज पसियापुरा पदार्थ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य जगदीश सक्सेना जी ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम मिशन शक्ति की सफलता के लिए सभी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का बालिका सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाया गया यह अभियान हम सब की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए हम सब को पूर्ण मनोयोग से नारी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहना होगा नारी ही इस पृथ्वी का आधार है नारी के बगैर इस संसार की रचना असंभव है नारी ने हमें धैर्य सहनशीलता त्याग समर्पण एवं उदारता का अपने विभिन्न रूपों में दर्शन कराया है साथ ही अधर्म और अत्याचार के नाश के लिए शक्ति के रूप में अवतरित होकर दुष्टों का संहार और सर्वनाश करके नारी सिर्फ अबला नहीं बल्कि सबला है का बोध कराया नारी के त्याग बलिदान सहनशीलता उदारता ममता और समर्पण को कोटि-कोटि नमन है हम चाह कर भी नारी शक्ति के त्याग और बलिदान के ऋण को कभी नहीं चुका सकते यह सत्य है की यत्र नारी पूज्यंते रमंते तत्र देवता अर्थात जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं और जहां नारियों का अपमान होता है वहां का सर्वनाश निश्चित है चाहे वह रावण हो फिर चाहे दुर्योधन हो जिसने भी नारी का अपमान किया उसका सर्वनाश हुआ शासन द्वारा चलाए जा रहे बहुत ही सराहनीय एवं संवेदनशील मिशन शक्ति को धरातल पर उतारने के लिए हम सभी को मन से कर्म से और वचन से इसकी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सदैव तत्पर रहना होगा हम सब को ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की रक्षा सुरक्षा एवं मान स्वाभिमान के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा आपके अंदर जो सकती है वह अतुलनीय है इसलिए आप अपने आपको बिल्कुल भी कमजोर ना समझे और हर बुराई का सामना मजबूती के साथ करें समाज में यदि कहीं भी किसी भी बालिका या नारी के साथ कोई भी अमानवीय घटना घटती है तो वह निडरता से उसका सामना करते हुए शासन प्रशासन द्वारा मदद के लिए हेल्पलाइन 112 102 108 1090 और 1076 का बिना किसी संकोच के प्रयोग करें शासन द्वारा तत्काल आपको सुरक्षा मिलेगी इसके साथ साथ उन्होंने समाज के सभी जिम्मेदार लोगों और सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रबंधकों से एवं अध्यापक अध्यापिकाओं से अपील की कि हम सभी को अपने-अपने विद्यालयों में अपने समाज में बालिका सुरक्षा हेतु एक दूसरे के संपर्क में रहते हुए ऐसे अवांछित तत्वों पर नजर रखकर उनके साथ सख्ती से निपटना होगा जो बालिका सुरक्षा के लिए खतरा है धर्मवीर सिंह सतीश कुमार नवोदित कुमार मोहम्मद रिजवान जयपाल सिंह अमन सक्सैना अभय सक्सैना कुमारी निर्वेश कुमारी पुष्पा का सहयोग सराहनीय रहा

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com