सूद खोर की दबंगई से तंग आकर एक पीड़ित ने डीजीपी को पत्र भेजकर परिवार सहित इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है । नगर के मुहल्ला मनिहारान निवासी नसीम अहमद पुत्र शफ़ीक़ अहमद ने मंगलवार को डी जी पी को शिकायती पत्र भेजकर परिवार समेत इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है, पीड़ित का कहना है कि नगर का एक युवक सूदखोरी का काम करता है, और वह 40 , 50 लोगों का ग्रुप बनाकर अक्सर उसे परेशान करता रहता है ,आरोप है कि उक्त व्यक्ति उससे नाजायज रूप से दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा है।28 अगस्त को पुनः उक्त लोगों ने उसके घर पर आकर उसे धमकियां दी थी, इस मामले की शिकायत 10 सितम्बर को मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई थी लेकिन कोई । कार्यवाही नहीं हुई । पीड़ित का ये भी आरोप है कि 15 अक्टूबर को उसके साथ मारपीट की थी ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com