ठाकुरद्वारा दंपत्ति को मारपीट कर किया घायल पीड़िता की | शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर खागू वाला निवासी नफीसा पत्नी जाकिर शाह पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा, कि मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे वह घर के बाहर नाली के कूड़े को साफ कर रही थी , आरोप है कि तभी गांव के शकील वसीम अहमद पुत्रगण साबिर व जुबैर पुत्र शकील उसे गंदी गंदी गालियां देने लगे । नफीसा ने उनका विरोध किया | तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया , बचाने आए उसके पति जाकिर शाह को भी मारपीट कर घायल कर दिया,और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com