स्योहारा क्षेत्र में परिवहन विभाग की मिलीभगत से स्योहारा से दिल्ली को डग्गामार बसों का संचालन चल रहा है। जिस कारण प्रति माह सरकार के राजस्व को लाखों रूपए का चूना लगाया जा रहा है। बस संचालक सवारियां भरने के चक्कर में एक दूसरे से झगड़ा करने पर आमादा रहते हैं । स्योहारा से दिल्ली जाने वाली दो बसों के चालकों में सवारी भरने को लेकर मारपीट हो गई थी। एक दूसरे ने बसों में तोड़फोड़ कर डाली । झगड़ा होने पर सवारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर थाने पहुँचाया था। परिवहन विभाग की मिलीभगत से स्योहारा से दिल्ली के लिये प्रतिदिन तीन चार बसों का संचालन होता है । बसों पर लोकल का स्टाफ होने के कारण सवारी भरने को लेकर आये दिन विवाद होता रहता है। परंतु विवाद ज्यादा भी बढ़ जाता है।
स्योहारा से दिल्ली के लिये क्षेत्र से प्रतिदिन चार-पांच बसों का संचालन होता है । जो स्योहारा नगर से दो रवाना शिकारपुर से दो सहसपुर से एक बस दिल्ली के सीमापुरी बार्डर ओखला शाहीनबाग आदि के लिये जाती हैं।बुधवार की तड़के दिल्ली जाने वाली बसों के चालक परिचालक अपनी अपनी बसों में सवारी भरने को लेकर भिड़ गये थे । जो मारपीट में तब्दील हो गई थी। दोनों और से एक दूसरे की बसों में तोड़फोड़ भी की गई थी, इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी मच गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बसों को थाने लाकर बंद कर दिया था,परंतु फिर सुचारू है। पहले भी कई बार एक दूसरे पर हमला कर चुके हैं ।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड़ का कहना था कि दोनों बसों के चालकों में समय को लेकर विवाद हो गया था ।दोनों पक्षों में समझौता होने पर छोड़ा गया था। थाना अध्यक्ष का कहना है डग्गामारी बस नहीं चलने दी जाएगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
