ठाकुरद्वारा उधार के पैसों को वापस मांगने को लेकर हुए विवाद की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है । कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर निवासी शकील अहमद ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति को 70 हजार रुपये उधार दे दिए थे । बताया गया है कि इसमें से 50 हजार की रकम उक्त व्यक्ति ने वापस लौटा दी थी लेकिन बाकी के 20 हजार के लिए वह टाल मटोल कर रहा था । पीड़ित का कहना था कि उसने शनिवार को इसी रकम को वापस करने को कहा जिस पर कहा सुनी के बाद उसने उक्त व्यक्ति को एक थप्पड़ मार दिया । आरोप है | कि अब उसके परिजन घर पर आकर उसे व उसके परिवार को धमकियां दी रहे हैं । पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
