ठाकुरद्वारा । महिला केपति की गैर मौजूदगी में उसे कुरी नियत से दबोचने तथा विरोध करने पर गाली गलौज की शिकायत पीड़ित महिला द्वारा कोतवाली पुलिस से की गईहै । कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदनगर निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है कि वह गांव में एक किराये के मकान में रहती है । बीती 29 अक्टूबर को जब उसका पति घर फेक्ट्री में ड्यूटी करने गया था तभी एक युवक ने उसे अकेले पाकर बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा । महिला का आरोप है कि उसके द्वारा विरोध किये जाने पर मकान मालिक ने उसका साथ देते हुए उसके साथ गाली गलौज की और उसे धमकियां दी । पीड़ित महिला ने आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगायी है ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com