रामपुर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वाला नगर में ऑनलाइन काम करने वाली शिपिंग कंपनी के दफ्तर में घुसे कर पांच नकाबपोषशो बदमाशों ने तमंचों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। दो बाइकों पर आए बदमाश नौ लाख रुपये कैश लूट कर फरार हो गए परिसर में मौजूद सीसीटीवी में डकैतों की गतिविधि कैद हुई है लेकिन नकाब के कारण चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे था। मौके पर पहुंचे एसपी शगुन गौतम ने पुलिस को वारदात का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
ज्वालानगर में टंकी के पास कुछ समय पहले एक ऑनलाइन शिपिंग कंपनी का दफ्तर खुला है। त्योहारी सीजन होने की वजह से कंपनी के पास काफी आर्डर भी आ रहे हैं। लेकिन शनिवार की रात दस बजे के बाद कंपनी के कर्मचारी हिसाब-किताब कर रहे थे।
उसी वक्त दो बाइकों पर सवार पांच नकाबपोश बदमाश कंपनी के कार्यालय में घुस आए। कंपनी के दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि पांचों के पास तमंचे थे। तमंचे से धमकाते हुए उन्हें एक ओर बैठा दिया और दफ्तर में मौजूद नौ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि बदमाश कंपनी के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं जल्द ही पहचान कर खुलासा किया जाएगा

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
