आज देश में आम आदमी के दैनिक उपयोग की लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे हैं | हाल ही में आम आदमी के खाने पीने की वस्तुओं तक के दाम इतने बढ़ गए हैं, कि इसमें सरकार का तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है | आम आदमी पार्टी का ये मानना है कि इन हालातों के जिम्मेदार मोदी सरकार द्वारा उठाये गए कुछ बेहद जनविरोधी कदम हैं |
1) कृषि बिल से बढ़ रही जमाखोरी :- हाल ही में पास हुआ कृषि बिल देश की पूरी कृषि अर्थव्यवस्था के लिए बेहद घातक है | इस बिल ने पूंजीपतियों को कृषि उपज की जमाखोरी की खुली छूट दे दी है जिसका सीधा शिकार किसान हुआ है और इन पूंजीपतियों के माध्यम से बिकने वाली कृषि उपज आम उपभोक्ता तक बेहद महंगी हो कर पहुँच रही है | साफ़ दिखाई पड़ रहा है कि मोदी सरकार ने पूंजीपतियों के लिए किसानों से सस्ते में अनाज, दाल और सब्जी आदि खरीद के जमा करके उसको बाजार में महंगे दामों में बेचने की खुली छूट दे दी है और देश के आम लोगों के साथ बड़ा धोखा किया है | जमाखोरी को खुली छूट देने वाले इस बिल को तत्काल वापस लिया जाये |
2) कृषि बिल में MSP व्यवस्था समाप्त करना घातक :- नए बिल में MSP की व्यवस्था को बदनियती से, साजिशन समाप्त कर दिया है, किसान औने पौने दाम पर अपनी फसलें बेचने को मजबूर हो गए हैं, ऐसे ही चलता रहा तो देश का कृषि ढांचा पूरी तरह चरमरा जायेगा, और करोड़ों किसान या तो आत्महत्या के लिए विवश हो जायेंगे या मजबूरी में कृषि छोड़ कर मजदूर बन जायेंगे | महज चंद पूंजीपतियों के प्रभाव में आ कर देश के अन्नदाता के साथ ये बहुत बड़ा धोखा किया गया है, और इसका खामियाजा कमरतोड़ महंगाई के रूप में देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है | इस बिल को तत्काल वापस लिया जाये |
3) पेट्रोल डीजल के जरिये लूट :- जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की गयी है, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सबसे कम होने पर भी उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यो के लोगों को इतना महंगा डीजल पेट्रोल बेचना बहुत निर्लज्जता का प्रदर्शन है | इतनी अधिक कीमतों के कारण उत्तर प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन बेहद महंगा हो गया है और सभी वस्तुओं के दामों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है | पेट्रोल डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी को तत्काल घटा कर महंगाई को कम किया जाये |
*उत्तर प्रदेश के कृषि प्रधान प्रदेश होने के कारण सबसे ज्यादा प्रभाव यूपी के किसानो पर पड़ा है आपसे आशा है कि उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यो के इन गंभीर हालातों को समझते हुए आपके स्तर से तत्काल हस्तक्षेप किया जायेगा और किसान सहित आम जनता को राहत दिलवाई वाजाएगी
उपरोक्त मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी मुरादाबाद के साथियों ने जोरदार प्रदर्शन किया जिसमें सैकड़ों आम आदमी पार्टी के साथियों ने हिस्सा लिया
इसके पश्चात आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अम्बेडकर पार्क पहुंचे जहां 8 नवंबर को मुरादाबाद पंचायत भवन में तशरीफ ला रहे आम आदमी पार्टी के सांसद राजेसभा एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश माननीय संजय भैय्या के आगमन पर तय्यारियों पर विचार विमर्श ज़िला अध्यक्ष जाबिर हुसैन एडवोकेट तथा कांग्रेस पार्टी से आए नए साथी माननीय डॉक्टर ए पी सिंह जी के साथ बैठकर सभी आम आदमी पार्टी के साथियों ने रणनीति बनाई
जिसमें ज़िला अध्यक्ष जाबिर हुसैन ने पार्टी को मजबूती देने के लिए व डॉक्टर ए पी सिंह के आप से जुड़ने पर स्वागत किया
जिसमें निम्न साथी उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष जाबिर हुसेन एडवोकेट व पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष ए पी सिंह
जाबिर हुसैन एडवोकेट अनिल विश्नोई सुशील शुक्ला जी मुस्तकीम भाई रविन्द्र भाटिया
आदि मौजूद रहै

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
