बिहारीगढ़ समाचार
थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के ग्राम सतपुरा में स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के कारण कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जबकि आग लगने से फैक्ट्री का एक बड़ा भी हिस्सा पूरी तरह जल कर राख हो गया, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है,

यह हादसा उस हुआ जब सुबह पहली 8:00 बजे की शिफ्ट के लिए लगभग 150 से ज्यादा लेबर फैक्ट्री में इकट्ठा थी, जिस में पचास से ज्यादा महिलाएं थी, की अचानक फैक्ट्री मैं रखें बारूद मैं आग लग गई, जिसके कारण जोरदार धमाका हुआ, और फैक्ट्री में भगदड़ मच गई आनन-फानन में फैक्ट्री का गेट खोला गया, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया,

स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री मे लेबर की सुरक्षा का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जाता है, और न ही फैक्ट्री में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है, इस फैक्ट्री को सिर्फ पैकिंग की परमिशन है,जबकि यहां पटाखों का निर्माण भी किया जाता है, लेबर के अनुसार हमारा किसी प्रकार का बीमा नहीं किया गया है, और ना ही सुरक्षा के कोई इंतजाम है, सैलरी भी समय पर नहीं मिलती,स्थानीय लोगों में भी फैक्ट्री स्वामी के प्रति काफी आक्रोश है,

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री का मालिक फैक्ट्री में मौजूद था,जो कि हादसे के तुरंत बाद से फरार है,आक्रोशित भीड़ ने वहां खड़ी एक गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है, समय रहते बिहारीगढ़ थाना प्रभारी ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराया,और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने व घायलों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया,

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com